गोली की रफ़्तार से भागा Defence Sector का यह शेयर, DRDO से आर्डर मिलते ही लगा धुआंधार Upper Circuit

Defence Sector : Apollo Micro Systems, जो देश की बड़ी डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनियों में गिनी जाती है, उसके शेयरों में 25 नवंबर, मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी ने जैसे ही बताया कि उसे दो बड़े नए ऑर्डर मिले हैं, वैसे ही दिनभर के कारोबार में उसके शेयर तेज रफ्तार से बढ़ते रहे. BSE पर शेयर 272.80 रुपये तक पहुंच गए और 5 फीसदी के अपर सर्किट में ट्रेड करते हुए दिखे.

कंपनी को मिले दो बड़े कॉन्ट्रैक्ट

Apollo Micro Systems ने जानकारी दी कि उसे कुल 27.37 करोड़ रुपये के दो नए ऑर्डर मिले हैं. इनमें से पहला ऑर्डर DRDO की तरफ से है, जिसकी कीमत 5.77 करोड़ रुपये है. यह ऑर्डर कंपनी के उसी काम से जुड़ा है, जो वह लंबे समय से डिफेंस और एयरोस्पेस प्रोजेक्ट्स में करती आ रही है.

Also Read:  Defence से लेकर Green Energy तक इन 3 कंपनियों पर है लोगों की नज़र, 5 सालों में मिल चुका है 43000% तक का रिटर्न

दूसरा बड़ा ऑर्डर 21.6 करोड़ रुपये का है, जो किसी निजी कंपनी ने दिया है. हालांकि कंपनी ने उस प्राइवेट कंपनी का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा है कि यह ऑर्डर भी उसकी नियमित तकनीकी सेवाओं से जुड़ा हुआ है. इन दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स को जोड़कर कुल ऑर्डर वैल्यू लगभग 27.37 करोड़ रुपये बनती है, जो आने वाले समय में कंपनी की आय और कामकाज पर अच्छा असर डाल सकती है.

हाल ही में मिला था एक और बड़ा ऑर्डर

यह पहली बार नहीं है जब Apollo Micro Systems को नया काम मिला है. कुछ दिन पहले, यानी 22 नवंबर को भी कंपनी ने बताया था कि उसे एक विदेशी ग्राहक से 18,92,500 अमेरिकी डॉलर का बड़ा निर्यात ऑर्डर मिला है, जिसकी भारतीय कीमत करीब 16.98 करोड़ रुपये बनती है. लगातार मिल रहे ऐसे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ऑर्डर दिखाते हैं कि कंपनी की पकड़ अपने सेक्टर में काफी मजबूत है. निवेशकों को यह बात अच्छी लग रही है, और इसी वजह से कंपनी के शेयरों में अक्सर सकारात्मक मूवमेंट देखने को मिलता है.

Also Read:  20₹ से कम है भाव! इस छुटकू स्टॉक को RVNL से मिला 695.18 करोड़ का बड़ा आर्डर, रॉकेट बन गया शेयर का भाव

कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन

कंपनी के शेयरों ने हाल के समय में निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है. 25 नवंबर को शेयर 12.95 रुपये की बढ़त के साथ 272.80 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में हालांकि स्टॉक में लगभग 7 फीसदी की गिरावट देखी गई, लेकिन 3 महीने की अवधि में इसमें फिर से तेजी लौटी है. पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक 95 फीसदी तक चढ़ चुका है, जो काफी मजबूत रिटर्न माना जाता है.

पिछले एक साल में तो इसने 188 फीसदी तक की बढ़त दिखाई है. यही नहीं, लंबे समय में यह शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. 3 साल में यह 1035 फीसदी बढ़ा है और 5 साल में 2272 फीसदी तक ऊपर गया है. कंपनी का मार्केट कैप अभी करीब 8,893 करोड़ रुपये दर्ज है, जो दिखाता है कि बाजार में इसकी स्थिति काफी मजबूत है.

Also Read:  15₹ से कम है भाव, इस Penny Stock ने 6 महीनों में ही दे डाला 265% का ताबतोड़ रिटर्न, शेयर पर रखें नज़र...

(यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे निवेश सलाह न माना जाए. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

Leave a Comment